दुःखद : लालकुआं में ज़हरीले सांप के डसने से मासूम बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हल्द्वानी: बरसात में सांपों के डसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है ताजा मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। जहां वीआईपी गेट स्थित राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में सांप ने एक 10 साल बच्चे को डस लिया जिससे उसकी जान चली गई। बच्चे की मौत के बाद माता पिता और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है कि बच्चा घर पर सो रहा था।
तभी उसे सांप ने डस लिया। जानकारी के मुताबिक, लालकुआं के वीआईपी गेट दो किलोमीटर स्थित राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में रहने वाले अतुल कुमार का बेटा देवराज (उम्र 10 वर्ष) अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी परिवार को तब लगी, जब देवराज को उठाने के लिए उसके पिता ने आवाज दी, लेकिन काफी देर तक जब देवराज नहीं उठा तो देखा कि सांप ने उसे डस रखा है।
वहीं, परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने देवराज को मृत घोषित कर दिया. देवराज के मौत से माता-पिता और परिजनों में मातम छा गया है मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है उधर, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने