मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में उत्तराखंड का एक और जवान शहीद, प्रदेश मे शोक की लहर
चंपावत: उत्तराखंड का एक और लाल देश की सेवा करते हुए मणिपुर में शहीद हो गया बताया जा रहा है कि मणिपुर में उग्रवादियों ने 12 सोमवार अगस्त को अचानक से हमला किया। इस हमले में चंपावत का लाल गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे शहीद हो गया गुणानंद चौबे मूल रूप से लोहाघाट के सुई गांव के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक गुणानंद चौबे असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर थे।
इन दिनों उनकी ड्यूटी मणिपुर में थी गुणानंद चौबे मूल रूप से चंपावत जिले के सुई गांव के रहने वाले है. हालांकि वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है शहीद गुणानंद चौबे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है।
1500 युवाओं का दिसंबर तक विदेश में प्लेसमेंट, ITI में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू करने की तैयारी
शहीद गुणानंद चौबे का अंतिम संस्कार कहा किया जाएगा, इसकी अभीतक जानकारी नहीं मिल पाई है गुणानंद चौबे के शहीद होने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, उनके घर में मातम पसर गया शहीद के पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है। जल्द ही शहीद चौबे का पार्थिव शरीर वहां से रवाना किया जाएगा। इसके बाद उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा आसपास के लोग और परिजन शहीद के पैतृव गांव पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान