कुमाऊँ मंडल के अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम करने पर राज्य सरकार कर रही विचार
कुमाऊँ मंडल के अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम करने पर राज्य सरकार विचार कर रही है। इसी तरह गढ़वाल मंडल के डोईवाला नगर पालिका को तृतीय श्रेणी से उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो इन क्षेत्रों का विकास तो होगा ही साथ में अच्छी सुविधायें भी प्राप्त होंगी।
उत्तराखंड : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर के पदों पर निकली बंपर भर्तियां , जल्द करें आवेदन
गुरूवार को शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि समय-समय पर नगर निकायों का उच्चीकरण किया जाता है। ऐसे में हमारी सरकार अल्मोड़ा नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम तथा पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम में करने का विचार कर रही है।
सितंबर माह से बिजली दरों मे आएगी कमी, जाने कितना यूनिट घटी दरें
डा. अग्रवाल ने बताया कि देहरादून जनपद के डोईवाला की तृतीय श्रेणी की नगर पालिका को उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में कुछ लोग नगर निगम बनाने को लेकर सीमा विस्तार जैसी भ्रांतियां फैला रहे हैं, जो कि गलत है।
उत्तराखंड : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर के पदों पर निकली बंपर भर्तियां , जल्द करें आवेदन
डा. अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सिर्फ नगर पालिकाओं का उच्चीकरण पर विचार कर नगर निगम बनाया जायेगा। इसमें सीमा विस्तार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्चीकरण होने से निकायों का विकास होगा और साथ ही बेहतर सुविधाएं भी शामिल हैं।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप