शर्मनाक : फेसबुक मे बनाए दोस्त पर भरोसा करना नाबालिग लड़की को पड़ा भारी, दोस्त ने घर बुलाकर किया रेप, साथी से भी होटल में कराया दुष्कर्म, अब तीसरा कर रहा है ब्लैकमेल
उधमसिंह नगर : रुद्रपुर में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है आरोप है कि दो दोस्तों ने अलग-अलग समय पर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और उसके अश्लील वीडियो भी बनाए। वहीं अब तीसरा आरोपी भी पीड़िता के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके मिलने के लिए बुला रहा है।
आरोप है कि सबसे पहले लड़की के फेसबुक वाले दोस्त ने उसे अपने घर बुलाया और वहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो भी ली पीड़िता के अश्लील वीडियो और फोटो पहले आरोपी ने अपने दोस्त को भेजे। आरोप है कि उन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर दूसरे आरोपी ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
दुःखद हादसा : खेत में गुड़ाई कर रही महिला को लगा करंट, चली गई जिंदगी
वहीं, अब उन्हीं अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी लेकर आरोपी के तीसरे दोस्त ने भी लड़की को मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद आरोपियों की धमकी और हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता के परिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रुद्रपुर कोतवाली के रहने वाले युवक से उनकी बेटी की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
इसके बाद एक दिन आरोपी युवक ने पीड़िता को अपने घर बुलाया। आरोप है कि घर पर आरोपी ने पीड़िता को पेय पदार्थ पिलाया, जिसे पीने के बाद वो बेहोशी की हालत में चली गई। अश्लील वीडियो और फोटो अपने तीसरे दोस्त को भेजे अब तीसरे आरोपी भी नाबालिग को धमकी देकर मिलने बुला रहा है, जिस कारण नाबालिक परेशान रहने लगी। जब घर वालों ने उसकी परेशानी के बारे में पूछा तो उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई। आरोपी नाज़िम, साहिल उर्फ मुनीम, मनोज के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
स्कूल से घर लौट रहे छात्र को गेट से किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया…. पढ़ें पूरी खबर
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट