दुःखद हादसा : खेत में गुड़ाई कर रही महिला को लगा करंट, चली गई जिंदगी
टिहरी: जौनपुर विकासखंड स्थित ज्यालसी मुन्दणी गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी जयपाल सिंह रावत उम्र 42 वर्ष की खेत में लगे विद्युत पोल से करंट लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला निराई-गुड़ाई करने अपने खेतों में गई थी ग्राम प्रधान रघुवीर नौटियाल ने बताया कि ऐसी ही घटना पूर्व में अलमस में भी हो चुकी है। ग्राम प्रधान ने लक्ष्मी देवी के परिवार को मुआवजा और बेटे को विभाग में नौकरी देने की मांग की है थत्यूड़ थाने के एसआई राहुल थापा का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, 22 जून तक पहुंचने की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत
अगस्त्यमुनि में दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन, दोपहर 12 बजे बाद चंद्रशिला ट्रैक बंद