देहरादून : उत्तराखंड में जल्द ही कृषि विभाग में अधिकारियों की पूर्ति के लिए परीक्षा होने वाली है। आपको बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक कृषि अधिकारी के 34 पदों के लिए 26 नवंबर 2023 को लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा । जिसके लिए अभ्यर्थी पांच अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं।
यूकेएसएसएससी अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया द्वारा शुक्रवार को रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक के 34 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर कृषि निर्धारित है। अभ्यार्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in में जाकर आवेदन कर सकेंगे। साथ ही परीक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी भी अभयर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी ।
आपको बता दें छह सितंबर को आयोग ने 14 विभागों में समूह ग के रिक्त 1402 पदों के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया था। जिनकी भर्ती परीक्षा नवंबर से शुरू होगी। आयोग ने समूह ग के रिक्त 1402 पदों में गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में सहायक अध्यापक (एलटी) के 657 पदों को भी शामिल किया है।
इसके अलावा कार्यालय सहायक-तृतीय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, फोरमैन परिसंपत्ति, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुंशी, रीडर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी के खाली पदों के लिए भी यह भर्ती परीक्षा हो रही है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि पूर्व में घोषित परीक्षा कैलेंडर यथावत रहेगा।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले