दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, डंपर चालक हिरासत मे
हल्द्वानी : टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि बाइक सवार उसका साथ ही गंभीर रूप से घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
कोटद्वार में बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
मूलरूप से लोधिया अल्मोड़ा में रहने वाला सूरज लटवाल (22 वर्ष) पुत्र त्रिलोक सिंह लटवाल पिछले 10 साल से उनके साथ रहकर कारोबार में हाथ बंटा रहा था। बुधवार रात को हुई भारी बरसात की वजह से उनकी कुछ बसें टांडा बैरियर के पास रेलवे लाइन पर जलभराव में फंस गई थीं।
यहाँ बस अड्डे पर बस का इंतज़ार कर रहे दो लोगों को लगा जोरदार करंट, दोनों की दर्दनाक मौत
सूरज और उसका अल्मोड़ा निवासी दोस्त नमन मटेला बसों को देखने गए थे। देर रात लौटते समय रामपुर रोड पर पीछे से आए डंपर ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे सूरज और नमन गंभीर रूप से घायल हो गए जहां सूरज की इलाज के दौरान मौत हुई है।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए डिजिटल आईकार्ड बनाने की होगी शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे
बताया जा रहा है कि डंपर की रफ्तार काफी तेज थी स्थानीय लोग दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां सूरज की मौत हुई है। मोटर साइकिल चला रहे नमन की हालत गंभीर है। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया फिलहाल पुलिस डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप