रुद्रप्रयाग की अंशिका सेमवाल बनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्पेशलिस्ट, 17.30 लाख का मिला प्रारंभिक पैकेज
रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का परचम लहरा रही है इसी बीच रुद्रप्रयाग जिले के नमोली गांव की अंशिका सेमवाल का चयन हैदराबाद स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी जीई वेर्नोवा में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट के पद पर हुआ है। जिसमें उन्हें 17.30 लाख का प्रारंभिक पैकेज मिला है।
अंशिका की स्कूलिंग देहरादून, उत्तरकाशी, बड़कोट, रुद्रपुर आदि विभिन्न जगहों पर हुई। इसके बाद ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। वहीं, जनरल इलेटिक डिजिटल कंपनी ने अखिल भारतीय स्तर पर देशभर के आईआईटी, एनआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेजों से ऑनलाइन कई राउंड के टेस्ट कराए। जिसमें उत्तराखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज से एकमात्र छात्रा अंशिका सेमवाल का चयन हुआ।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने