जनपद चमोली के नंदा नगर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है । यहां पर आकाशीय बिजली गिरने से देवर भाभी की दर्दनाक मौत हो गई।
इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वही सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है।आ
पको बता दें कि जनपद चमोली के नंदा नगर सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के देवर भाभी की मौत हो गई है
यह घटना बीती 29 सितंबर की रात करीब 9:00 बजे की है जब दोनों देवर भाभी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई और इस हादसे में 28 वर्षीय प्रकाश लाल और 24 वर्षीय हेमा का देहांत हो गया है बताया जा रहा है कि हेमा की 6 बेटियां और हाल ही में एक बेटा हुआ था जो की 6 महीने का है। वहीं प्रकाश लाल के दो बेटे हैं जो तीन-चार साल के बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद इस दुखद हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान