मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल की मौत की ख़बर सामने आ रही है, जिससे मसूरी पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल रोशन कोहली मसूरी के हैप्पी वाली चौकी पर तैनात थे और आज सुबह से तबीयत खराब थी और वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे ।
शाम को जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनके कमरे खटखटाया तो देखा कि रोशन कोहली अचेत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़े हुए हैं जिसके बाद पुलिसकर्मी 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी की उप जिला चिकित्सालय अस्पताल लाये।
जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मसूरी से पहले रोशन कोहली देहरादून नेहरू कॉलोनी कोतवाली में तैनात थे ।
उन्होंने 4 महीने पहले ही मसूरी ज्वाइन किया था।
बताया जा रहा है कि रोशन कोहली की सुबह से तबीयत खराब थी। l रोशन कोहली मूल रूप् से उत्तरकाशी के रहने वाले है।
वहीं डॉक्टर अरविंद राणा ने बताया कि शाम के समय पुलिसकर्मी को अछेत अव्यवस्था में अस्पताल लाया गया था जांच के उपरांत उनको मृत घोषित किया गया। उन्होंने कहा की मृत्यु के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगे। उन्होंने का संभवत हार्ट अटैक से भी पुलिसकर्मी की मौत हुई होगी।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर