चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटकी , कार चालक दरवाजा खुलने से अलकनंदा नदी में जा गिरा, रेस्क्यू अभियान जारी
चमोली: महाराष्ट्र के रहने वाले पति-पत्नी बदरीनाथ धाम की दर्शन कर वापस अपनी कार से लौट रहे थे। वहीं बिरही कस्बे के पास पहुँचते ही अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई की तरफ लटक गई। इसी बीच चालक अनूप की तरफ से गाड़ी का दरवाजा खुलने से वह अंधेरा होने की वजह से अलकनंदा नदी में जा गिरा और जबकि अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित थी।
घटना की सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली से पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने चालक की पत्नी तृप्ति को गाड़ी से बाहर निकाला गया और वाहन चालक अनूप का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। चमोली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं घटना बीते रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर चमोली में भारी बारिश से गोपेश्वर के सुभाष नगर में सड़क किनारे खड़े दो वाहनों पर पहाड़ी से मलबा गिर गया जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले