पौड़ी गढ़वाल मे एक बेटा बना अपनी ही माँ का हत्यारा, लकड़ी से हमला कर मां को उतारा मौत के घाट
पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकासखंड के छाछीरों गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी मां कसूर बस इतना था कि उसने शराब पीने को लेकर ऐतराज जताया था। जिस पर बेटे के सिर पर खून सवार हो गया और अपनी मां का कत्ल कर दिया। वहीं, इस घटना के बाद पूरे बीरोंखाल क्षेत्र में सनसनी फैल गई है अब आरोपी बेटा पौड़ी पुलिस की गिरफ्त में है।
जानकारी के मुताबिक, पौड़ी जिले के छाछीरों गांव का अनिल ढौंडियाल (उम्र 30 वर्ष) गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। जिस पर उसकी मां रामेश्वरी देवी ने नाराजगी जताई तो वो झगड़ा करने लगा तभी जलाने वाली लकड़ी से अनिल ने अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल ठेकेदारी का काम करता है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अनिल शराब पीने के बाद अक्सर लोगों से बहसबाजी पर उतर जाता था।
बालगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त , माँ बेटे ने भागकर बचाई जान
इसलिए लोग ऐसी स्थिति में उससे दूरी बना कर रखते थे आरोपी के पड़ोसी सुरेशानंद ने बताया कि गुरुवार की शाम अपने घर जाने से पहले वो उनके घर आया था और उनसे झगड़ने लगा। जब उन्होंने उसे समझा-बुझा घर जाने को कहा तो वो रात को वापस आकर सबक सिखाने की धमकी दे गया अब उन्होंने फोन कर हरिद्वार से अपने बेटे को बुला लिया है।
वहीं, पूछताछ में आरोपी अनिल ने बताया कि उसकी मां ने घर में काफी दिनों से दही जमा रखी थी, जो खराब थी। उसने मां से दही न मथने पर गुस्सा किया जिस पर वो भड़क गया और गाली गलौज करने लगा ।इस पर मां ने विरोध करते हुए शराब पीकर बहस न करने की चेतावनी दी जिससे गुस्साए नशे में धुत अनिल ने लकड़ी उठाकर मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान बीच बचाव कर रही उसकी (अनिल) की पत्नी और बच्ची भी चोटिल हो गई वहीं, सिर पर चोट लगने से उसकी मां की मौत हो गई आरोपी ने मां के शव को किचन में डाल दिया।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप