क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला, परिजनों मे मचा कोहराम
देवप्रयाग: उत्तराखंड में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक कुछ ज्यादा ही बरकरार है यहां पर कभी घर के आंगन से उठाकर गुलदार किसी बच्चे को निवाला बना लेता है तो कभी घर लौट रहे लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहा है। ऐसे ही कुछ खबर देवप्रयाग से सामने आ रहे हैं जहां पर तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर सायं गुलदार ने क्रिकेट खेलकर लौट रहे एक 17 वर्षीय किशोर अनुराग चौहान पर हमला कर दिया।
गुलदार के हमले में अनुराग की जान चली गई किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया। दरअसल देर शाम करीब सात बजे अनुराग चौहान डिग्री कॉलेज से खेलकर लौट रहा था अचानक रास्ते में घात लगाए बैठा गुलदार उसे उठा ले गया प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर भी जब गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा गुलदार द्वारा किशोर को उठा ले जाने की सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के लोग स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद गुलदार द्वारा उठा ले गए किशोर की खोजबीन शुरू हुई कई घंटों तक अनुराग को ढूंढा गया लेकिन किशोर का कुछ पता न चल सका देर रात करीब साढ़े दस बजे वन विभाग तथा पुलिस की टीम को अनुराग चौहान का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। देवप्रयाग क्षेत्र में अचानक हुई इस घटना से लोग सन्न रह गए हैं और दहशत में हैं क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराया जाए।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर