दुःखद: सांड से टकराकर सड़क पर गिरा स्कूटी सवार युवक, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचला
हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात को सांड से टकराने से स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया इस बीच पीछे से आ रहे वाहन ने उसे कुचल दिया। वहीं घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।
अल्मोड़ा: स्कूटी से फर्राटे भरते नाबालिग की गाड़ी हुई सीज, 25 हजार का कटा चालान
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार रविवार रात नौ बजे शांतिपुरी नंबर दो वीरेंद्र सिंह उम्र 33 वर्ष अपनी बाइक से लालकुआं आ रहे थे। लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर के पास वह सांड़ से टकरा गए, इसके बाद पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टिहरी जिले की राघवी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम मे बनाई जगह, बढ़ाया प्रदेश का मान
वहीं राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को वीरेंद्र की मौत हुई है पुलिस ने आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान