अजब गजब : काला है मेरा पति नहीं रहना उस संग ऐसा बोलकर महिला फुर्र हो गई अपने प्रेमी संग, डेढ़ महीने की बेटी पर भी नही आया तरस
मध्यप्रदेश : एमपी के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि पति का रंग काला है। पति अब परिवार संग मिलकर न्याय की मांग कर रहा है उधर, महिला की डेढ़ महीने की बेटी रोए जा रही है।
कहा जाता है कि शादी तो दिलों का मेल है, इसमें न तो किसी का रंग देखा जाता है न रूप। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सिर्फ चेहरों से प्यार होता है। चाहे इंसान दिल का कितना भी साफ क्यों न हो उससे मतलब नहीं। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है यहां एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसका रंग काला है।
इसके बाद वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई अब उसी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है। महिला को अपनी डेढ़ महीने की बेटी पर भी तरस नहीं आया वो उसे यूं ही बिलखता हुआ छोड़ गई अब महिला का पति न्याय की गुहार लगा रहा है। उधर, नन्ही बेटी मां के लिए रोती रहती है गुरुवार को एसपी कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी। वहां विशाल मोगिया नाम का युवक अपनी डेढ़ साल की बेटी और माता-पिता के साथ आया था।
रोते-रोते उसने महिला थाने की डीएसपी को पूरी कहानी सुनानी शुरू की बताया कि उसकी शादी एक साल पहले एक युवती से हुई थी।दोनों परिवारों की रजामंदी से यह शादी हुई थी लेकिन पत्नी कभी भी उससे सीधे मुंह बात नहीं करती थी। हमेशा उसे काले रंग को लेकर ताना मारती रहती थी। फिर भी परिवार बचाने के लिए वह यह सब सुनकर भी नजरअंदाज कर देता था डेढ़ महीने पहले दोनों को एक प्यारी सी बेटी भी हुई।
दुःखद : युगांडा में तैनात उत्तराखंड के जवान संजय सिंह की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों मे पसरा मातम
पीड़ित ने बताया- 10 दिन पहले उसकी पत्नी अचानक कहीं गायब हो गई उसे खूब ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली पता चला कि वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही है आगे कहा- पत्नी मेरे घरवालों को भी प्रताड़ित करती थी।अपने मायके वालों के साथ भी उसके संबंध ठीक नहीं थे। वो उनसे भी लड़ती झगड़ती थी मरने की धमकी भी देती थी।
More Stories
चमोली जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधान पद की आरक्षण लिस्ट हुई जारी,देखिए अपनी ग्राम पंचायत में प्रधान पद की सूची,14 से 15 जून तक करायी जा सकेगी आपत्ति दर्ज।
उत्तराखंड का दर्जी कर रहा था पाकिस्तान के लिए काम,पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपने पिता पर लगाएर 14 साल की नाबलिग् ने छेड़ छाड़ के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार