जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी हुए शहीद
उत्तराखंड से एक दु:खद खबर सामने आ रही है यहाँ पर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है, जिसमें उत्तराखंड के लाल 26 वर्षीय आदर्श नेगी शहीद हुए है। यह टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श ने बारहवी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष थे।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने