दर्दनाक हादसा: बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे युवकों की बाइक के ऊपर गिरी चट्टान , दोनों ने तोड़ा दम
चमोली: गौचर के नजदीक चटवापीपल के नजदीक चट्टान गिरने से एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक घटना की जानकारी उन्हें मिली है।
देहरादून से एग्रीकल्चर की पढाई कर रहे नागालैंड के छात्र ने मौत को लगाया गले
उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम यात्रा से वापस जाते समय कर्णप्रयाग गौचर के मध्य चटवापीपल के निकट पहाड़ी से चट्टान गिर गयी। चट्टान के बोल्डर की चपेट में बुलेट मोटरसाइकिल सवार आ गए. बाइक संख्या UK 14TA 7060 में सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में निर्मल शाही पुत्र रामकृष्ण उम्र 36 वर्ष निवासी हैदराबाद हैं. दूसरे शख्स सत्य नारायण उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी थाना पद्मा राव नगर जिला हैदराबाद (तेलंगाना) की चट्टान के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई है।
सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची दोनों शव निकालकर पंचनामा हेतु मोर्चरी कर्णप्रयाग लाए गए हैं। दोनों लोग बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस ऋषिकेश को लौट रहे थेतभी अचानक चटवापीपल के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर बाइक सवार के ऊपर गिर गया। इसमें एक व्यक्ति का शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया मौके पर ही दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। जेसीबी मशीन से पत्थरों को हटाकर दोनों शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है घटना की सूचना परिजनों को दी जा रही है।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप