चंपावत में सांप के काटने से बुआ और भतीजे की दर्दनाक मौत , परिवार में मचा कोहराम
चंपावत: टनकपुर के ग्राम नायकगोठ निवासी एक किशोर व उसकी बुआ को सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा कि करैत सांप ने दोनों को डंसा है, जिससे मौत हुई हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल को कमरे में घुस कर सांप ने काट लिया। जब उन को सांप ने डसा, दोनों गहरी नींद में थे सांप के काटने से वे अचानक चिल्लाए जिस पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई कि दोनों को सांप ने काट लिया।
परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया रास्ते में सुजल व उसकी बुआ रेखा देवी ने दम तोड़ दिया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान