दर्दनाक हादसा: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त , दो लोगों की मौत
उत्तराखंड मे इन दिनों हादसे कहर बनकर टूट रहे है ऐसे ही एक दर्दनाक की खबर आज सोमवार को गंगोत्री हाईवे के पास से सामने आ रही है। जहां पर गहरी खाई में बाइक गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बारिश के चलते रेस्क्यू करने में भारी दिकक्त का सामना करना पड़ा।

मंगलौर उपचुनाव प्रचार के दौरान हरीश रावत सब्जी और टिक्की बेचते हुए आए नजर
एसडीआरएफ की टीम खाई में उतरी, लेकिन दोनों लोगों आशीष मिश्रा(47)पुत्र अम्बिका प्रसाद मिश्रा, निवासी- 22/8 पारसी मोहला इन्दोर, मध्य-प्रदेश और कचाडिया मीट(26) पुत्र अश्विन भाई, निवासी- सूरत, गुजरात की मौत हो चुकी थी। बता दें दोनों उत्तराखंड घूमने आए थे और सोमवार को गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के खाई में गिरते ही हेलमेट भी चकनाचूर हो गया हादसे कैसे हुआ इस बारे में पुलिस अभी कुछ बता नहीं पा रही है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप