दर्दनाक हादसा: धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
उधम सिंह नगर: खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई लगा रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लग रहे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे।
अल्मोड़ा: द्वाराहाट में गांव की बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया।तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, 22 जून तक पहुंचने की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत
अगस्त्यमुनि में दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन, दोपहर 12 बजे बाद चंद्रशिला ट्रैक बंद