दर्दनाक हादसा: अल्मोड़ा में सल्ट के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 6 महीने के मासूम की गई जिंदगी, तीन लोग गंभीर घायल
अल्मोड़ा: सल्ट ब्लॉक के झिमार डोटियाल मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक कार गहरी खाई में जा गिरी है कार में सवार एक छह माह के मासूम की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेजा गया चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। शुक्रवार की देर शाम पौड़ी गढ़वाल के अमित नेगी अपनी कार में अपनी भाभी किरण नेगी, भतीजा वंश और किरण की माता सरोजनी के साथ कोटद्वार से पौड़ी गढ़वाल के आसूगांव जा रहे थे।
टाटा समूह उत्तराखंड में स्थापित करेगा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, पूरी खबर पढ़े
देर शाम जैसे ही वह झिमार से डोटियाल जाने वाले मार्ग पर यात्रा कर रहे थे, कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी इस दौरान किरन कार से ऊपर ही छटक गई। किरन ने घटना की जानकारी फोन से अपनी बहन दीपा को दी दीपा ने परिजनों को बताया, जिसके बाद उनके भाई ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी सूचना पाकर सल्ट थाने की टीम दुर्घटनास्थल की ओर ओर रवाना हुई।
पुलिस को उन्हें ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी हादसे वाले स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में छह माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए सीएचसी देवायल में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अक्षय ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रामनगर रेफर किया गया है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान