नैनीताल : गाय की मौत के सदमे में किशोरी ने दी जान , परिजनों में पसरा मातम
हल्द्वानी के दमुवाढूंगा कैनाल रोड निवासी वनकर्मी की बेटी जया पलड़िया (15) का शव मंगलवार रात फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले घर में हुई गाय की मौत के बाद से किशोरी सदमे में थी। घटना से परिजनों में मातम है।केशव दत्त पलड़िया वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
खटीमा में साइकिल सवार बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला , बुरे हाल में मिला शव
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर में गाय की मौत हो गई थी। उनकी बेटी जया का गाय से बहुत लगाव था। गाय की मौत के बाद से वह सदमे में थी और गुमसुम रहने लगी। घटना के एक दिन बाद तक जया ने किसी से बातचीत नहीं की और मंगलवार को अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को मंगलवार शाम को किशोरी का शव घर के पीछे बने बाथरूम में फंदे से लटका मिला।
परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जया को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर