अल्मोड़ा: वनाग्नि ने धारण किया विकराल रूप , आग की चपेट में आई वन विभाग की गाड़ी, चार कर्मचारियों की झुलसकर मौत
उत्तराखंड : अल्मोड़ा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया यहां जंगल की आग की चपेट में से वन विभाग के चार कर्मचारियों को मौत हो गई मामला अल्मोड़ा जिले के बिनसर वन्य अभ्यारण क्षेत्र का बताया जा रहा है। अभी प्राथमिक तौर पर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वन विभाग के कुछ कर्मचारी अपनी गाड़ी से जंगल की आग बुझाने जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी आग की चपेट में आ गई इस घटना में चारों कर्मचारियों की आग में झुलसकर मौत हो गई वहीं कुछ अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे भी है, जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा कैसे हुआ कब हुआ अभी इसकी सूचना ली जा रही है कुमाऊं के तमाम बड़े अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। इससे ज्यादा अभी कोई जानकारी उनके पास नहीं है क्योंकि जब वन विभाग की टीम मौके पर नहीं जाती, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता बता दें कि इससे पहले ही अल्मोड़ा जिले में पांच लोग वनान्गि की शिकार हो गए थे।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने