ऋषिकेश: नीलकंठ पैदल मार्ग पर मिली युवती की लाश, गला घोंटकर हत्या करने की आशंका, क्षेत्र मे फैली सनसनी
ऋषिकेश: पौड़ी जिले के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है युवती की लाश ऋषिकेश के पास नीलकंठ पैदल मार्ग पर झाड़ियों में पड़ी मिली है। युवती के गले में फंदा भी मिला है, जिस कारण आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती की गला घोटकर हत्या की गई और फिर उसकी लाश यहां फेंक दी गई।
डीएम ऑफिस जा धमके आरआरपी कार्यकर्ता : दिया ज्ञापन
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने बताया कि सोमावर सुबह नीलकंठ पैदल मार्ग पर धांधला पानी से पुलिया खेत के लिए जाने वाले रास्ते पर युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
पुलिस के मुताबिक शव झाड़ियां में पड़ा हुआ था युवती का गले में फंदा मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी गला घोट कर हत्या की गई थी। हालांकि अभीतक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वैसे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवाया गया है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान