दुःखद हादसा: हल्द्वानी में सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हल्द्वानी: प्रदेश मे आवारा जानवर लोगों के लिए आए दिन मुसीबत या मौत का कारण बन रहे है बीते शनिवार को ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार युवक सड़क पर आवारा सांड से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई युवक अपने घर का इकलौता चिराग था युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ और हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, हेड़ा गज्जर गोरापड़ाव निवासी 31 वर्षीय कुंदन सिंह बिष्ट उर्फ कमल पुत्र चंदन सिंह रुद्रपुर सिडकुल में एक कंपनी में काम करता था शुक्रवार देर शाम वह अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहा था जैसे ही कुंदन रामपुर रोड बेलबाबा के पास पहुंचा तो एक सांड दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया जिससे बाइक और सांड की टक्कर हो गई।
टक्कर में कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद तक कुंदन होश में था। इसके बाद राहगीरों ने कुंदन के परिजनों को जानकारी दी और घायल को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।बताया जा रहा कि मृतक कुंदन की दो साल पहले शादी हुई थी उसका छह महीने का बेटा है परिवार में उसके पिता, माता हैं कुंदन तीन बहनों का इकलौता भाई था इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान