यहाँ युवती को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा भारी, शादी की जिद पर अड़ा बिहार का युवक, पूरी खबर पढ़े
नैनीताल: हल्द्वानी की रहने वाली एक युवती को सोशल मीडिया पर बिहार के युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया है। बिहार का युवक अब इस युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा है इतना ही नहीं शादी न करने पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है जिस पर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है फिलहाल, हल्द्वानी पुलिस ने युवती के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी की 23 वर्षीय युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि सितंबर 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती बिहार के भागलपुर निवासी एक युवक से हुई थी इस दौरान उनके बीच बातचीत हो रही अब युवक उससे शादी करने का जिद कर रहा है, लेकिन वो शादी के लिए मना कर रही है इसके बावजूद युवक नहीं मान रही है।
हरिद्वार में ट्रांसफार्मर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
युवती का आरोप है कि युवक ने उसे धमकी दी है कि अगर उससे शादी नहीं करेगी तो वो उसकी निजी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा जिसके बाद युवती मानसिक तनाव में है बताया जा रहा है कि युवक बिहार से आकर हल्द्वानी में युवती से मुलाकात भी कर चुका है फिलहाल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती का कहना है कि युवक के दबाव में आकर वो मानसिक रूप से परेशान हो गई है युवक उससे शादी करने के लिए लगातार भी धमकी दे रहा है मामले में हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक कहना है कि युवती के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप