दुःखद हादसा: कालाढूंगी मोटर मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा, 16 से अधिक पर्यटक घायल, मची चीख पुकार
नैनीताल : उत्तराखंड से सड़क दुर्घटनाओं की खबर रोजाना सामने आ रही है ऐसे ही एक सड़क दुर्घटना की खबर आज रविवार को नैनीताल जिले से सामने आई है जहाँ पर दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। नैनीताल- कालाढूंगी मोटर मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ऋषिकेश : गोआश्रम में लगी आग, तीन गोवंशों की जलने से हुई मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में दिल्ली के 16 पर्यटक सवार थे जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची और टीम ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद पर्यटकों को हल्द्वानी रेफर कर दिया।

More Stories
भारी बारिश का असर: यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद, कई जिलों में येलो अलर्ट
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: विधायक का उपवास, 40 दिन की CCTV फुटेज की जांच शुरू
रुद्रपुर में बारिश से बाजार जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी