उत्तराखंड लोनिवि के जेई अमित चौहान ऋषिकेश रोडवेज के पास मिले, बीते 6 दिनों से चल रहे थे लापता
उत्तराखंड के मूल रूप से उत्तरकाशी जनपद डुंडा के रहने वाले जेई अमित चौहान के लापता होने की सूचना बीते 6 दिनों से सामने आ रही थी। जिनका सुराग कोई सुराग नहीं लग पाया था जिसके चलते अपर सहायक अभियंता के परिजनों ने उन्हें ढूंढने की मांग को लेकर दो पक्षों मे कोतवाली और कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और साथ ही परिजनों ने पुलिस पर भी जांच में देरी करने के गम्भीर आरोप लगाए थे।
बीते 12 मई की रात को एनएच खंड लोनिवि देहरादून में कार्यरत अपर सहायक अभियंता अमित चौहान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। जिसके चलते परिजनों ने उन्हें ढूंढने और उनसे संपर्क करने की पूरी कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
इसके पश्चात उन्होंने कोतवाली उत्तरकाशी में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई मगर 5 दिनों में भी इंजीनियर का कुछ पता नहीं लग सका तो शुक्रवार की प्रात इंजीनियर के पिताजी राजेंद्र चौहान के साथ उनके कई परिजन चंबा सहित भानियावाला से उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और जांच में देरी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने बैठ गए थे।
आज शनिवार को लापता अपर सहायक अभियंता को आखिरकार ढूंढ निकाला गया। एसआईटी टीम ने को लापता अपर सहायक अभियंता आज ऋषिकेश में मिले। बीते 12 मई से उत्तरकाशी के एक होटल से लापता अपर सहायक अभियंता ऋषिकेश रोडवेज के पास मिला। उत्तरकाशी पुलिस की ओर से गठित एसआईटी टीम ने लापता इंजीनियर को ढूंढा।कोतवाल अमरजीत सिंह ने लापता इंजीनियर की मिलने की पुष्टि की है। बीते शुक्रवार को इंजीनियर को ढूंढने की मांग को लेकर परिजनों ने उत्तरकाशी कोतवाली के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। आज ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डा पर अपर सहायक अभियंता अमित चौहान मिले।

More Stories
भारी बारिश का असर: यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद, कई जिलों में येलो अलर्ट
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: विधायक का उपवास, 40 दिन की CCTV फुटेज की जांच शुरू
रुद्रपुर में बारिश से बाजार जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी