बदरीनाथ और यमुनोत्री में हृदय गति रुकने से दो तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक पांच की गई जिंदगी
चारधाम यात्रा: चार धाम यात्रा पर तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ भगवान के दर्शन करने के लिए उमड़ रही है। तो वहीं दूसरी ओर अभी तक यात्रा पर आये पांच लोगों ने अपनी जान गवा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान सोमवार को दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। बदरीनाथ धाम आए गुजरात के तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हुई। बदरीनाथ कोतवाली प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में लक्ष्मी देवी (75) निवासी राजकोट गुजरात परिवार के साथ दर्शन करने आई थीं।
भीमताल में दर्दनाक हादसा पिकअप खाई में गिरने से दो की मौत, अन्य घायल
रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, यमुनोत्री धाम आए सूर्यकांत खामर निवासी गांधीनगर गुजरात की भी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने