कोटद्वार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड : देवभूमि में ऐसी अमानवीय घटनाओं में लगातार इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है। दुष्कर्म की ऐसी घटनाओं के आरोपियों को पुलिस द्वारा ढूंढ कर निकाला जा रहा है और उन पर उक्त धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। ऐसा ही एक मामला कोटद्वार इलाके में एक नाबालिग के साथ पहले मारपीट और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
बता दें कि 12 मई को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ एक युवक ने पहले मारपीट की और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर जांच शुरू की गई इसी बीच आरोपी युवक को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया है।
Char dham yatra 2024: प्रशासन ने यात्रियों को रास्ते में रोका, पुलिस से भिड़े कई यात्री
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि कोटद्वार कोतवाली में पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उनकी बेटी के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया और महिला सब इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान