Char dham 2024: विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त पर खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट
सभी श्रद्धालुओं का इंतजार बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही खत्म हो चुका है। आपको बता दें विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7:15 बजे विधि विधान और परंपरानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मंदिर को 24 क्विंटल फूलों से सजाया गया।
IPL 2024 : विराट की विराट पारी ने रच डाला नया कीर्तिमान, 2 बड़े रिकॉर्ड किये अपने नाम
कपाट शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, प्रशासन, बीकेटीसी अधिकारी और हक-हकूक धारियों के साथ ही सैकड़ों तीर्थयात्रियों की मौजूदगी में खोले गए। इतना ही नहीं केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना, कल खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
बता दें बीती 9 मई को विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंची। जहां ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने डोली का स्वागत किया। इस दौरान सेना के 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुन से डोली का अभिनंदन किया गया। बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी डोली चार दिन की पैदल यात्रा के बाद गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे केदारनाथ धाम पहुंची।

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर