मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना, कल खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी: चारों धामो के कपाट खुलने की तिथि पूर्व मे ही तय हो चुकी है अब बस भक्तों को चारों धामो के कपाट खुलने का बेसब्री से इंतज़ार था। बता दें जल्द ही उनका ये इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि देव डोलिया अपने प्रवास से अब अपने मुख्य स्थान की ओर रवाना होने लगी है।
बता दें अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा में 6 महीने के प्रवास के बाद आज यानी 9 मई को मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। अब ग्रीष्मकालीन में आगामी 6 महीने तक मां गंगा के दर्शन होंगे। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मुखबा के ग्रामीणों ने मां गंगा की डोली को विदाई दी।
10 मई को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट:
बता दें कि, शुक्रवार 10 मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट देश और विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे डोली पहुंचने से पहले गंगोत्री धाम को फूलों से सजाया जा रहा है। कपाट खुलने से पहले गुरुवार को मां गंगा के शीतकालीन प्रवास गांव मुखबा में सुबह से ही मां गंगा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

सुबह विशेष पूजा अर्चना और आरती के बाद तीर्थ पुरोहितों ने गंगा की उत्सव डोली को सजाया। इसके बाद गंगा जी की भोग मूर्ति की डोली सोमेश्वर देवता और सरस्वती देवी की डोली के साथ गंगोत्री के लिए रवाना हुई।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप