दु:खद हादसा : यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
उत्तरकाशी: पहाड़ मे हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। ऐसा ही एक दुखद हादसा धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने के कारण हुआ है जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई। टिहरी गढ़वाल के थान जौनपुर निवासी स्वर्णकार नौगांव में अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने जा रहा था। हादसे से नौगांव बाजार सहित थान जौनपुर में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह विजयपाल पंवार (60) परिजनों के साथ अपनी कार से नौगांव स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर वह हाईवे पर आए पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा।
शर्मनाक हरकत: तीन युवकों ने एक युवती से की अभद्रता, विरोध करने पर युवती की बेरहमी से की पिटाई
इस दौरान पत्थर हटाते हुए पहाड़ी से आया एक पत्थर विजयपाल के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विजयपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने