UKPSC : उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, 16 युवा हुए सफल
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है इस परीक्षा में कुल 16 युवा सफल हुए हैं, जिनमें विशाल ठाकुर पहले नंबर पर हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह की ओर से जारी परिणाम में विशाल ठाकुर के अलावा श्रृष्टि बनियाल, योगीश गुप्ता, प्रज्ञा तिवारी, परमिंदर कौर, प्रिया अग्रवाल, अनुभूति गोयल, अश्मिता चौहान, गुंजन सिसौदिया, मोहम्मद वसीक, काजल रानी, नेहा, धनिष्ठ आर्य, आकाश कुमार, परितोष और ज्योति सिंह ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
आपको जानकारी देते चले आयोग ने पिछले साल पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक मुख्य परीक्षा कराई थी। इसके बाद 30 अप्रैल से तीन मई तक कंप्यूटर परीक्षा व साक्षात्कार कराया था। आयोग ने कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले