सड़क हादसा : लैंसडौन घूमने आए यात्रियों की कार सड़क से नीचे गहरे गढ्ढे में गिरी, तीन साल की बच्ची की माैत, चार घायल
उत्तराखंड : हरियाणा से लैंसडौन घूमने आए यात्रियों की कार शनिवार देर रात को लैंसडौन धूरा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरे खड्डे में जा गिरी। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की माैत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
भाजपा में नहीं चल रहा सबकुछ ऑल इज वेल, महेंद्र भट्ट ने इन नेताओं से मांगा जवाब
प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की पर्यटक रोहतक(हरियाणा) से लैंसडौन घूमने आए थे। यहां वह धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके थे। शनिवार रात वह चेक आउट के बाद धूरा से लैंसडौन वापसी कर रहे थे।
IPL 2024 : आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगी भिड़ंत
इस दाैरान उनकी कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरे खड्डे में गिर गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लैंसडौन पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खड्डे से बाहर निकाल कर छावनी चिकित्सालय पहुंचाया।
यहां से घायलों को प्रथम उपचार के बाद कोटद्वार चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन उपचार दौरान तीन वर्षीय बालिका शानू चली गई।

More Stories
भारी बारिश का असर: यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद, कई जिलों में येलो अलर्ट
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: विधायक का उपवास, 40 दिन की CCTV फुटेज की जांच शुरू
रुद्रपुर में बारिश से बाजार जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी