स्कूटी सवार युवकों पर आवारा सांड ने किया हमला, एक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी : लालकुआं हल्द्वानी हाईवे पर आवारा सांड के हमले में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, बताया जा रहा है कि युवक बिंदुखत्ता अपनी बहन के घर आया हुआ था। जहां योगेश अपने दोस्त के साथ बिंदुखत्ता से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, तभी हल्दूचौड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा सांड ने स्कूटी पर हमला बोल दिया।
क्या सच में बंद होने वाला है भारत में वॉट्सऐप? पढ़िए पूरी खबर
इस दौरान सांड के सींग युवक के सीने के आर पार हो गई सींग के आर पार हो जाने के चलते युवक को तुरंत सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। साथ ही स्कूटी पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि मृतक युवक धारचूला का रहने वाला था, जो अपनी बहन के घर इंद्रानगर प्रथम बिंदुखत्ता आया हुआ था।उसके साथ में बैठा घायल युवक पुष्कर सिंह पुत्र जमन सिंह भी योगेश की बहन के पड़ोस में ही रहता है दोनों युवक स्कूटी से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह हल्दूचौड़ भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंचे, सड़क के बीचों-बीच खड़े सांड ने स्कूटी पर हमला कर दिया ।
प्रत्यक्षदर्शियों आनन फानन में घायलों को निजी वाहन से हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए, लेकिन योगेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं युवक की मौत से उसकी बहन व उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप