ऊधम सिंह नगर के एक घर में घुसा तेंदुआ बच्चों ने अपनी सूझबूझ से किया कैद
जसपुर : पानी और शिकार की तलाश में एक तेंदुआ आबादी क्षेत्र में आकर एक ग्रामीण के घर में घुस गया। घर में मौजूद बच्चों ने तेंदुए को कैद कर लिया। तेंदुआ कैद होने की सूचना मिलते ही आसपास गांव के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।
उत्तराखंड मे 16वीं सब जूनियर रोल बॉल नेशनल चैंपियनशिप का हुआ आगाज
घटना प्रदेश की सीमा से सटे गांव सादकपुर थाना रेहड़ यूपी की है। बुधवार दोपहर सादकपुर गांव निवासी अली हसन के घर एक तेंदुआ घुस गया। घर में तेंदुए को देखकर शोर मचाने पर तेंदुआ दीवार पार कर पड़ोसी साबिर हुसैन के घर में जा घुसा। उस समय साबिर अपनी पत्नी के साथ अपने खेत पर थे।
महिला पर तेंदुए ने करा हमला,तेंदुए से संघर्ष कर महिला ने बचाई खुद की जान
उसके बच्चे आतिफा और अहतेशाम पड़ोसी नासिर की बेटी अजूबी के साथ बरामदे में खेल रहे थे। घर में तेंदुए को देखकर तीनों बच्चे डर गए। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए घर से बाहर आकर मेन गेट बंद कर दिया। प्रधान पति मो. अय्याज ने मामले की सूचना वन विभाग और और थाना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद तेंदुए को जाल से रेस्क्यू किया। रेंज अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तेंदुआ वयस्क नहीं हैं। चिकित्सीय परीक्षण के लिए उसे केहरीपुर वन चौकी लाया गया है। उच्चाधिकारियों के बताए गए स्थान पर छोड़ा जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, 22 जून तक पहुंचने की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत
अगस्त्यमुनि में दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन, दोपहर 12 बजे बाद चंद्रशिला ट्रैक बंद