महिला पर तेंदुए ने करा हमला,तेंदुए से संघर्ष कर महिला ने बचाई खुद की जान
अल्मोड़ा : ताकुला के पोखरी गांव में घर से सिर्फ 100 मीटर दूर गाय चरा रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दो मिनट तक तेंदुए के साथ चले संघर्ष के बाद महिला ने अपनी जान बचाई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बृहस्पतिवार को पोखरी गांव की भागुली देवी (48) पत्नी राजेंद्र सिंह सुबह के समय गाय के साथ घर से 100 मीटर दूर पहुंची थी। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के बीच दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

500 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भीड़ देखकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ और महिला की जान बच सकी। ग्रामीणों और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि तेंदुए ने अपने पंजों से महिला के शरीर पर गहरे घाव किए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। दिन-दहाड़े गांव के नजदीक तेंदुए के महिला पर हमले की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने