भैंस से टकराई बाइक हुई हादसे का शिकार, पति की मौत, पत्नी की हालत गम्भीर
सितारगंज : सिडकुल मार्ग पर भैंस से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। इसी दौरान घायल दंपती को बचाने की कोशिश में सामने से आ रही कार पलट गई जिसमें कार सवार छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक ने बाद में दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी और कार सवार बाल आयोग की सदस्य सुमन राय व पांच अन्य लोग घायल हो गए।
चतुर चालक चहल ने रचा आईपीएल में इतिहास, पढ़िए पूरी खबर
सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।रविवार शाम सिडकुल मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढौराडाम निवासी संदीप सिंह (30) पुत्र कुलवंत सिंह पत्नी सीमा के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। सिडकुल मार्ग पर उनकी बाइक भैंस से टकरा गई।
पति ने पत्नी का गला दबाकर की ह्त्या, दो महीने पहले ही हुई थी शादी
हादसे में संदीप और सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सामने से आ रही कार चालक ने दोनों घायलों को बचाने की कोशिश की लेकिन वह कार से संतुलन खो बैठा और कार पलट गई जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए।
प्रेशर कुकर धमाके के साथ फटा, एक युवक बुरी तरह झुलसा
घायल संदीप सिंह को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया था। देर रात संदीप ने दम तोड़ दिया जबकि सीमा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को संदीप सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।बताया गया कि संदीप परिवार में इकलौता पुत्र था और उसकी एक साल पहले सीमा से शादी हुई थी। वह परचून की दुकान चलाता था।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, 22 जून तक पहुंचने की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत
अगस्त्यमुनि में दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन, दोपहर 12 बजे बाद चंद्रशिला ट्रैक बंद