रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग, 8 मकान आये आग की चपेट मे
उत्तरकाशी – उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरे घर में भीषण आग फैल गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के आठ लकड़ी के मकान उसकी चपेट में आ गए|
देहरादून चुनावी रथ की कमान इस बार 9 देवियों के हाथ मे
सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने