Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

उत्तराखंड मे 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी करेंगी जनसभा को संबोधित

उत्तराखंड मे 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी करेंगी जनसभा को संबोधित

कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

51 दिन से लापता चल रहे स्कूल छात्र का शव हुआ बरामद ,पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

प्रियंका दिल्ली से हेलिकॉप्टर से 11.50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी दिन अपराह्न तीन बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में चुनावी जनसभा होगी।

जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।
चुनावी घोषणा के बाद कांग्रेस की यह पहली चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया, 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है।

हरकी पैड़ी क्षेत्र से एक साल का बच्चा अगवा, दो संदिग्ध कैमरे में कैद

गढ़वाल सीट के रामनगर में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगेंगी। इसी दिन हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी जनसभा में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगी।