उत्तराखंड के ऋषिकेश मे एक महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 13 ग्राम स्मैक बरामद
उत्तराखंड: ऋषिकेश और आसपास के तीन जिलों में लंबे समय से गांजा, चरस और स्मैक सहित प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी की खबरें पुलिस को अक्सर मिल रही थीं, इसी को लेकर पुलिस ने सूचना के बाद जानकारी पुख्ता की और छापा मारने के लिए टीम गठित की जिसके चलते रेखा नाम की एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया है|
राजनाथ सिंह ने राहुल गाँधी पर कसा तंज, कहा मैच फिनिशर हैं राहुल गाँधी
अधिकारियों का कहना है कि इस महिला के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं. जब उसे अरेस्ट किया गया तो उसके पास से 13 ग्राम स्मैक मिली,यह महिला ऋषिकेश के साथ ही आसपास के जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी करती थी. सूचना के बाद पुलिस टीम ने एक्शन लिया है|
राजनाथ सिंह ने राहुल गाँधी पर कसा तंज, कहा मैच फिनिशर हैं राहुल गाँधी
त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि पुलिस ने रेखा साहनी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. महिला रेखा को न्यू त्रिवेणी कॉलोनी ऋषिकेश में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया,पुलिस महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है|

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने