कपड़े की दुकान मे शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
रचना भट्ट- ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर मे शुक्रवार की आधी रात को शिमला बहादुर वार्ड नंबर-1 में बाजार स्थित दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। राह चलते लोगों ने शटर तोड़कर आग को बुझाने की कोशिश की। सूचना पाकर दुकान स्वामी भी मौके पर पहुंचे और पानी मोटर से आग बुझाने के लिए प्रयास जारी रखा। दुकान स्वामी के अनुसार जूते और कपड़े का सामान लगभग तीन से चार लाख रुपए का था जो जलकर राख हो गया ।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, एक लाख का लगा जुर्माना
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मे रखा सभी सामान जल कर खाक हो गया | पूरे मामले में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई। मौके पर पहुंचे समाजसेवी संजय ठुकराल ने दुकान स्वामी को हर संभव मदद की बात कही।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने