यहां दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत, बेटी की हालत गंभीर
रचना भट्ट- हल्द्वानी : रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कार की तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें रुद्रपुर निवासी स्क्रैप कारोबारी और उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसकी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
लापता महिला का पेड़ से लटका मिला अर्द्धनग्न अवस्था मे शव
जानकारी मिलते ही थाना टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के दौरान टांडा जंगल के रास्ते से गुजर रहे एक अधिकारी की गाड़ी को सिपाहियों ने रोका। उस अधिकारी की निजी गाड़ी से हादसे के शिकार जहूर, राशिदा और निदा को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुँचाया गया। हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने स्क्रैप कारोबारी जहूर और पत्नी राशिदा को मृत घोषित कर दिया,जबकि बुरी तरह घायल बेटी का आईसीयू में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर