योगनगरी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
ऋषिकेश के कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कदम उठाया है. शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है।
गाजियाबाद से आरेस्ट: कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शहर में रहने वाली एक महिला ने कुछ दिन पहले तहरीर देकर कोतवाली में शिकायत की. उसने आरोप लगाया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम नीरज कुमार है, जो गाजियाबाद का निवासी है।
ये भी पढ़ें पैसों के लालच में आ कर शुरू किया देह व्यापार, पुलिस ने किया गिरफ़्तार
फिलहाल, पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी को जांच रही है. आरोपी को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेल पहुंचा दिया है, जिससे इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान