उत्तराखंड रोडवेज के बेडे़ में शामिल होने जा रही BS-6 मॉडल की 130 नई बसें, पहाड़ों की राह होगी आसान
देहरादून: 24 साल बाद अचानक से प्रॉफिट में आए उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 130 नई बसें शामिल होने वाली हैं. ये सभी बसें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर से पहले उत्तराखंड परिवहन निगम को मिल जाएंगी. उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) आनंद श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी. बसों का अंतिम निरीक्षण का दौर चल रहा है।
दर्दनाक हादसा : भीषण सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, दोस्त भी गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड परिवहन निगम के एमडी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि नई बसों का संचालन ज्यादातर पहाड़ी मार्गों पर किया जाएगा. पिछले कुछ समय से देखने में आया है कि मसूरी-देहरादून और नैनीताल हल्द्वानी रूट पर पर्यटकों और लोगों की आवाजाही का दबाव काफी ज्यादा रहता है. इसीलिए ज्यादातर नई बसों को पर्वतीय रूटों पर चलाने का प्लान है।
इसके अलावा पहाड़ में कुछ नए रूट भी शुरू की जा सकते हैं, जिन पर भी नई बसों को चलाने की तैयारी है. एमडी आनंद श्रीवास्तव के मुताबिक इस साल 2024 में फरवरी और मार्च में टाटा मोटर को उत्तराखंड परिवहन निगम ने 130 नई बसों को आर्डर दिया था. 9 नवंबर तक सारी बसें उत्तराखंड परिवहन निगम को मिल जाएंगी। एमडी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम की टेक्निकल टीम अंतिम निरीक्षण के लिए पहुंच गई है. सभी 130 बसें बीएस 6 मॉडल डीजल की हैं. वहीं एमडी आनंद श्रीवास्तव की मानें तो उत्तराखंड परिवहन निगम अब पूरी तरह घाटे से उबर चुका है. बीते एक साल में उत्तराखंड परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है. इसके अलावा जो पैसे यूपी से मिलने थे, वो भी उत्तराखंड परिवहन निगम को मिल चुके हैं, उसी राशि से ज्यादातर कर्मचारियों के वेतन भत्ते दिए गए थे. उत्तराखंड परिवहन निगम अब धीरे-धीरे मुनाफे की और बढ़ रहा है।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप